गिरडीह, अप्रैल 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए शुक्रवार को गांडेय सीओ मो. हुसैन, प्रमुख राजकुमार पाठक, एसबीएम के जिला कोर्डिनेटर रितेश कुमार, झामुमो नेता धुव्रदेव पंडित सहित अन्य लोगों ने भ्रमण करके संयुक्त रुप से स्थल का चयन किया। बता दें कि प्रखंड परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी सोना तिवारी सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में पढ़ाई करनेवाले बच्चों को शौचालय नहीं रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पुस्तकालय में पढ़नेवाले बच्चे सहित प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। इस विषय में प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि शौचालय के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। अन्य प्रकिया पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.