चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- मनोहरपुर, संवाददाता विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रविवार को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ शक्ति कुंज, जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव, उप प्रमुख दीपक एक्का, प्रमुख गुरुवारी देवगम, मुखिया सुशीला सवैया समेत अतिथियों ने अपने - अपने संबोधनों में विश्व आदिवासी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते भौतिकवाद के दौर में अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना आज सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में आदिवासी समाज की जीवनशैली पूरी दुनिया के लिए एक सीख है। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीना, पर्यावरण की रक्षा करना और अपनी परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाना आदिवासी समाज की पहचान रही है।आदिवासी यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बंदगांव : पर्यावरण संरक्षण और अधिकारों...