पाकुड़, मार्च 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विगत मंगलवार शाम को प्रखंड परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ विजय कुमार, प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू, बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंहा, थाना प्रभारी रवि शर्मा, भ्रमणशील पशु चिकत्सा पदाधिकारी मनु जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इफ्तार पार्टी में अधिकारियों के साथ-साथ सभी समुदाय के गणमान्य लोग व कार्यालय कर्मी शामिल थे। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और रमजान की बरकतों में शरीक हुए। रोजेदारों के लिए इफ्तार में कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि इफ्तार पार्टी का आयोजन रमजान के पवित्र महीने के दौरान सामाजिक सद्भाव और भाईचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.