प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली सड़कों पर छायी वीरानगी
समस्तीपुर, जून 4 -- कल्याणपुर/सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से भीषण लू व उमस भरी गर्मी से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह आठ बजते ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। दिन के दस बजते ही प्रखंड से गुजरने वाली अधिकांश सड़कों पर वीरानगी छा जाती है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है वह खेतों में काम करने के लिए सुबह घर से निकलते हैं और 9 बजते बजते वापस घर लौट आते हैं। फिर वह शाम में 4:00 बजे के बाद ही घर से निकलना मुनासिब समझते हैं। किसानों के समक्ष अभी धान का बिचड़ा लगाने का मुख्य समय है परंतु तपती धूप के कारण वह नहीं लगाया जा सका है। बारिश की कमी के कारण सब्जी की फसल भी अब सूखने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि किसान निजी पंप सेट से सब्जी की सिंचाई करने में लगे हैं। वही पोखर और तालाब सूख जाने के कारण मवेशियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.