घाटशिला, जनवरी 14 -- बहरागोड़ा।मकर संक्रांति को लेकर बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने नदी में श्रद्धाभाव से स्नान किया। उसके बाद नए परिधान पहनकर आग तापे फिर मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर आराधना की। ग्रामीणों ने कीर्तन करते हुए पूरे गांव का परिभ्रमण किया। इसके बाद गांव के मंदिरों में जाकर परिक्रमा किया। इस दौरान राधा कृष्ण के खूब जयकारे लगे। महिलाओं ने कीर्तन संप्रदाय के आगे फूल बरसाने के साथ शंख घंटी बजायी। भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। वही बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने मकर पर्व सुबह स्नान कर और पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया और एक दूसरे को मकर पर्व की शुभकामनाएं दी। महिलाओं तथा छोटे बच्चों ने टुसु मूर्ति पकड़कर टुसु गीत गाकर लोगों के घर घर गए व टुसु की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.