मधेपुरा, मार्च 22 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल- फीतर हर्षोल्लास व भाईचारे के बीच मनाया गया। एक माह के रमजान के बाद ईद के मौके पर विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गयी। शनिवार की सुबह नए कपड़े पहनकर नमाजी नमाज अदा करने ईदगाहों में जुटने लगे थे। सिंहेश्वर के झिटकिया स्थित बड़ी ईदगाह, मजरहट, इटहरी, पटोरी, रुपौली, भवानीपुर, कमरगामा, मानपुर, बैहरी, बैरबन्ना सहित विभिन्न ईदगाह में नमाज अदा किया गया। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। ईदगाह में सुबह से ही बुजुर्ग, युवा सहित बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। खुले आकाश के नीचे प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी नमाजियों का उत्साह कम नहीं रहा। छोटे-छोटे बच्चे रंग बिरंगे परिधान में ईदगाह की रौनक बढ़ा रहे थे। बच्चे गुब्बारे, मिठाई, आइसक्रीम, गोलगप्पे, चाट ...