खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पंचायत समिति अंश से लगातार विकास किया जा रहा है। विकास का यह कारवां अनवरत जारी रहेगा। यह बातें शनिवार को सदर प्रखंड के जलकौड़ा पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 11 में 9 लाख 58 हजार की लागत से चाहरदिवारी निर्माण कार्य के उद्घाटन के मौके पर प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह बिहार का पहला ऐसा कब्रिस्तान है। जहां घेराबंदी में उपयोग किए गए मीनारों को उत्तर प्रदेश के कारीगरों के द्वारा तैयार किया था। यह काफी आकर्षक दिख रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विकास योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।वहीं निर्माण कार्य की भी मॉनीटरिंग की जा रही है। गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य करने के लक्ष्य को पूरा कर रहे हैं। वह...