दुमका, जनवरी 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को ठंड और बढ़ते कोहरे के प्रभाव से जनजीवन को अस्त-व्यस्त देखा गया। बताते चले की ठंड और कोहरे का प्रभाव बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे थे, लेकिन बुधवार को बहुत ज्यादा घना कोहरा होने के कारण लोग घरों में सिमट कर रह गए। मजदूर काम करने के लिए नहीं जा पाए। घने कोहरे के कारण आमने-सामने भी दिखाई नहीं दे रहे थे। जिससे लोगों को रोड में चार पहिया और दो पहिया वाहन का लाइट जलाते हुए चलते देखा गया। घने कोहरे के कारण मवेशियों के कर आगे के लिए किसानों को परेशानी हुई तथा किसानों के रवि फसल आलू सरसों, चना इत्यादि कोहरे के कारण नुकसान हो रहे हैं। वहीं कोहरे से गेहूं की फसल में अच्छा उपज व लाभ देखा जा सकता है। वहीं 1 बजे के बाद मौसम साफ दिखाई दिया जिसके चलते लोगों का आवागमन हुआ तथा किसा...