घाटशिला, जून 29 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर, मौदा, केशरदा, साकरा, खामार, लाऊडोंका, मानुषमुड़िया, कुमारडुबी, पारुलिया, पानीपड़ा और नागुडसाई सहित विभिन्न गांवों के जगन्नाथ मंदिरों में सोमवार को देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पुजारी तपन त्रिपाठी और सौरभ मिश्रा के सानिध्य में महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रत्नवेदी से स्नानवेदी पर लाकर सुगंधित जल, चंदन, पुष्प और तुलसी से विधिवत स्नान कराया गया। शाम को भगवान के गजानन वेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। परंपरा के अनुसार स्नान के बाद भगवान 15 दिनों के लिए अनासिर घर में विश्राम करेंगे, जहां उनके दर्शन बंद रहेंगे और केवल जड़ी-बूटियों का विशेष भोग लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- देव स्नान पूर्णिमा पर 108 महाकलशों से होगा भगवान जगन्नाथ क...