घाटशिला, मार्च 31 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा,कुम्हारडुबी, पारुलिया व माटिहाना सहित कई गांव में मंगलवार को माँ मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के पावन रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन का भव्य शंखनाद एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के बीच गांव के सड़क मार्गों का परिभ्रमण किया। जयकारों की गूँज के साथ जब यह यात्रा पूजा स्थल पहुँची तो पंडितों के सानिध्य में सस्वर मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। माँ मंगलाउषा की दिव्य प्रतिमा के समक्ष अखंड दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि और मांगलिक कार्यों की सिद्धि की कामना की गई। शुद्धिकरण और सामूहिक भक्ति के प्रतीक के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.