बेगुसराय, अप्रैल 22 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सभी 10 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं की जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तर से पहुंची जांच टीम द्वारा योजनाओं की जांच की गयी। प्रखंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला से नियुक्त किए गए प्रखंड की सभी पंचायत में विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र सौर ऊर्जा नल जल समेत अन्य विकास योजनाओं की जांच जिला से टीम ने की। इसकी रिपोर्ट हर एक पंचायत में नियुक्त जांच टीम के अधिकारी जिलाधिकारी को देंगे। जांच टीम में गढ़पुरा प्रखंड विकास अधिकारी विकास कुमार, बखरी कुमार मुकेश समेत जिला के अन्य अधिकारी जांच टीम में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.