जमुई, फरवरी 11 -- सोनो, निज संवाददाता स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारियों ने दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्नमूलन कार्यक्त्रम का मंगलवार को शुभारंभ किया। प्रखंड क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से एमडीए अभियान के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्त्रम की शुरुआत की गई है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पर आयोजित विशेष शिविर में अधिकारियों ने दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया।शिविर का शुभारंभ बीपीआरओ अमित कुमार एवं अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार शांडिल्य ने किया। मौके पर बताया गया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। दवा वितरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी लाभार्थियों की उम्र व लंबाई के आधार पर सही मात्रा में दवा दे रहे हैं।अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व समाज के जागरूक लोगों से इस अभियान में ...