प्रखंड के 268 मतदान केंद्रों पर आयोजित हुई विशेष बैठक
गिरडीह, जुलाई 23 -- जमुआ, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30-जमुआ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के 268 मतदान केंद्रों पर विशेष बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा सहित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित पाठशाला में सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों की निगरानी में बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलओ 2 ने भाग लिया। इस दौरान नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने, अशुद्धियों में संशोधन करने तथा मृत, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान की समीक्षा के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह ने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मतदाताओं के हित में बढ़ च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.