आदित्यपुर, मार्च 20 -- गम्हरिया, संवाददाता। एसआईआर पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर के लिए प्रखंड मुख्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें 160 बीएलओ समेत 18 सुपरवाइजरों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। सहायक निबंधक निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में मतदाताओं के घरों पर नोशनल मकान संख्या अंकित करते हुए मकान के दरवाजे पर चिपकाने आदि से संबंधित जानकारी दी गई। सीओ ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में समयावधि के भीतर इस कार्य को पूरा करना है। प्रशिक्षक सच्चिदानंद चौधरी एवं रंजीत कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को सुव्यवस्थित व नंबरिंग सिस्टम को दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक मतदाता परिवार का एक काल्पनिक नंबर अंकित करते हुए मतदाताओं को सुव्यवस्थित मतदाता सू...