पूर्णिया, मार्च 25 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड के 15 पैक्सों में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीसीओ निखिल कुमार ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना संख्या 681 दिनांक 18 मार्च 2026 के तहत इन पैक्सों में चुनाव कराया जाएगा। चुनाव संबंधी सूचना का प्रकाशन 23 मार्च को कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 8 एवं 9 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 10 एवं 11 अप्रैल को होगी, जबकि 13 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मतदान एवं मतगणना 20 अप्रैल को एक ही दिन संपन्न कराई जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही संबंधित पंचायतों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों ने तैयारी शुरू कर दी है और अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने की कवायद में लग गए हैं। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.