समस्तीपुर, मार्च 11 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र के 20 संकुलों के अंतर्गत आने वाले 116 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 12 मार्च से होने वाली वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की परीक्षा वर्ग शिक्षकों द्वारा मौखिक रूप से ली जाएगी। मास्टर ट्रेनर एवं पूर्व बीआरपी संजय रजक ने बताया कि प्रखंड में कुल 51 मध्य विद्यालय एवं 65 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में छठी से आठवीं कक्षा के 11,766, पहली से दूसरी कक्षा के 6,310 तथा तीसरी से पांचवीं कक्षा के 11,879 छात्र-छात्राएं वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होंगे। इधर लेखापाल अनीश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों को मूल्यांकन पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं और परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि परीक्षा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.