चतरा, अप्रैल 11 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्रखंड के सहायक अध्यापक,पारा शिक्षकों के द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष नागेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन मिथलेश कुमार सोनू के द्वारा किया गया। बैठक में सहायक अध्यापकों ने सरकार से सेवा स्थाई करने सेवा निवृत्त की उम्र 72 वर्ष करने की मांग किया गया है। सहायक अध्यापकों का कहना है कि हमलोग पिछले पच्चीस वर्षों से अलग-अलग स्कूलों में शिक्षा का अलख जगाने का काम कर रहे हैं परंतु हमलोगों का भविष्य अंधकार में डुबा हुआ है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को अपने अपने क्षेत्र के स्थानीय विधायक से मिलकर अपनी मांग रखेंगे और 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री झारखंड का अनिश्चितकालीन आवास घेराव करने का कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.