बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी 14 राजकीय नलकूप सालों से बंद हैं। इससे किसानों को पटवन में काफी परेशानी होती है। किसानों के पटवन के लिए गौसनगर, गोपालबाद, जहांगीरपुर, प्रणावां, बढ़िया, धनावां बिगहा, तोड़ा, सरमेरा, नयागढ़, चेरों, वृंदावन, मीरनगर, ससौर व गोवाचक में इसे बनाया गया था। प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विपीन कुमार ने अधिकारियों से इसे दुरुस्त करवाकर अविलंब चालू करवाने की मांग की है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...