प्रखंड के सभी पंचायतों में 30 को मनेगा पंचायत विकास दिवस
समस्तीपुर, अगस्त 28 -- सिंघिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतों में विकास योजनाओं का चयन, क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में 30 अगस्त को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरकार के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में आयोजित होना निर्धारित है। इस विशेष कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने सभी मुखिया और पंचायत सचिवों को पत्र के माध्यम से सरकार के निर्देश से अवगत कराते हुए पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पंचायत विकास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में जनभागीदारी को सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.