जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को कलेर बीडीओ मनोज कुमार द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार कलेर प्रखंड में 125 गरीब जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण किया जाना है। जिसके बाद गुरुवार को 50 गरीब जरूरतमंद के बीच कम्बल वितरण कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कम्बल वितरण का कार्य प्रखंड कार्यालय के अलावा अन्य जगहों में भी किया जाएगा। इसको लेकर विकास मित्रों को असहाय लोगों को चिन्हित करते हुए कम्बल वितरण का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.