चाईबासा, अप्रैल 14 -- चाईबासा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आदेशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने सोमवार को भाजपा चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) जिला कमेटी की घोषणा कर दी। नई जिला कमेटी में उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद, अजीत सिंह, धर्मवीर पासवान, रानी तिरिया, चन्द्रमोहन तियु को बनाया गया है। महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा एवं चंदन झा बनाए गए हैं। बंशीधर प्रधान, धीरज सिंह, राजश्री बानरा, पवन शर्मा एवं रूपा सिंह दास को मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार गुल्लु, कार्यालय मंत्री अनंत संयनम एवं सह कार्यालय मंत्री सुबोध प्रसाद को बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष एवं मंत्री का एक-एक पद रिक्त रखा गया है। यह भी पढ़ें- बंदगांव प्रखंड के संपूर्ण विकास के लिए गांव की समस्या जानना जरूरी : मुंडरी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्रनाथ ओझा ने स...