लखीसराय, मार्च 6 -- चानन, निज संवाददाता। रंगों का त्योहार होली हर्षोउल्लास के साथ प्रखंड के विभिन्न गांवों में बुधवार को मनाया गया। इसके पहले सोमवार की रात में होलिका दहन किया गया। मंगलवार को चन्द्रग्रहण लगने से बुधवार को रंग-गुलाल का पर्व भाईचारे के माहौल में मनाया गया। बुधवार की सुबह में कादो-पानी के साथ धूर खेल व दोपहर बाद रंग-गुलाल का पर्व होली मनाया गया। दोपहर बाद पुआ खिलाने का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान भारतीय संस्कृति की झलक भी गांवों में खूब दिखी। सभी उम्र के लोग रंग, गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। बच्चों को बड़ों द्वारा आशीर्वाद दिया गया, वहीं बच्चे बड़ों के पैर छू कर आशीष लिया। हिन्दुओं के पवित्र त्यौहार होली लोगों ने एक -दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, मिठाइयां खिलाकर और गले मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.