चतरा, दिसम्बर 16 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के बरूरा पंचायत अंतर्गत रहरिया में स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान के द्वारा फिता काट कर तेजस्वी फीयूल स्टेशन का उद्घाटन किया गया। प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खुल जाने से किसानों के साथ-साथ वाहनों को भी अब सुविधा बहाल हो जाएगा। उस क्षेत्र के लोगों 18 किलो मीटर दूर चल कर प्रतापपुर में पेट्रोल डीजल लेना पड़ता था। इस मौके पर डुमरवार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामजी पासवान मुखिया मनीष सिंह एवं आस पास क्षेत्रों के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...