प्रखंड के महुली अनुसूचित विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
जमुई, मई 25 -- गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय महुली अनुसूचित में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्त्रम की टीम ने सोमवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमानंद कुमार ने कुल 54 छात्रों के आंख, कान, नाक, गला, शारीरिक दुर्बलता और मौसमी वायरल फीवर सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। बीमार बच्चों को नि:शुल्क दवा दी गयी और स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, साफ सफाई व नियमित जांच की सलाह दी गयी। बदलते मौसम में सचेत रहने की भी विशेष हिदायत दी गयी। डॉ. परमानंद ने कहा कि ऐसे शिविर से बीमारियों के लक्षणों की समय पर पहचान और सटीक इलाज संभव होता है। शिविर में बच्चों के साथ शिक्षकों को भी स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी दी गयी। शिविर में फार्मासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.