प्रखंड के बलियाडंगाल में अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के साथ किया निरीक्षण
पाकुड़, जून 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। मुहर्रम पर्व को लेकर गुरूवार को सीओ संजय कुमार सिंहा, बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव तथा थाना प्रभारी रवि शर्मा ने पुलिस बल के जवानों के साथ प्रखंड के बलियाडंगाल गांव में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही मुहर्रम जुलूस निकाले जाने के बारे में निरीक्षण किया। सीओ संजय कुमार सिंहा ने बताया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व को संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। बताते चलें कि बलियाडंगाल में मुहर्रम पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिसके मद्देनजर प्रशासन विशेष रूप से बलियाडंगाल गांव में फ्लैग मार्च व निरीक्षण का कार्य किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम: फलका बस्ती अखाड़ा से महेशपुर व सालेहपुर के लिए निकला भव्य जुलूस यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर अमरपुर में निकला फ्लैग मार्च य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.