प्रखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष व जेपी सेनानी का निधन
मोतिहारी, जुलाई 26 -- पताही। प्रखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष व जेपी सेनानी विनोद प्रसाद श्रीवास्तव का निधन नई दिल्ली में हो गया। जिनका दाह संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव बोकाने कला में किया गया। वे कुछ दिनों तक प्रखंड के मध्य विद्यालय बाराशंकर में शिक्षक के पद पर भी कार्यरत रहे। आजीवन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे। तथा वर्षों तक प्रखण्ड अध्यक्ष रहे । 1974 के जेपी आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। समाज में मृदुभाषी विनोद कुमार श्रीवास्तव व्यवहार कुशल थे। उनके निधन पर पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र मिश्रा,उपेंद्र पाण्डेय, श्याम सुन्दर सिंह,पूर्व पंसस देवेन्द्र यादव, संजय साह, मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो, जदयू नेता चंद्रभूषण कुमार, आनन्द किशोर मिश्रा आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.