आदित्यपुर, दिसम्बर 15 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल मुख्य बाजार स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में रविवार को भाजपा नेता पप्पू वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड के नव मनोनीत तीन मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौका मंडल अध्यक्ष चामू राम भुईंया, चांडिल मध्य मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो एवं नीमडीह पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयंत रजक को माला पहना कर सम्मानित किया। मौके पर पप्पू वर्मा ने कहा कि इससे भाजपा के संगठन में नई मजबूती आएगी। मौके पर भाजपा नेता राकेश वर्मा, प्रभारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, खगेन महतो, प्रभात पोद्दार, साहेब सिंह, मनोहर दास, बोनू सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.