प्रखंड के तीन शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
चाईबासा, सितम्बर 7 -- जगन्नाथपुर संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर चाईबासा जिला सभागार में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जगन्नाथपुर प्रखंड के तीन शिक्षकों ने भी यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सम्मानित शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय छोटा महुल्दीहा के निहार रंजन महानता, मध्य विद्यालय कंसालापोस के धर्मेश सिंकु तथा मध्य विद्यालय गोरिया डूबा के शमशेर आलम शामिल हैं। तीनों शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण प्रयासों तथा विद्यालय की गतिविधियों में उत्कृष्ट भूमिका के लिए उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.