भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के नव स्थापित प्रखंड स्तरीय डिग्री कॉलेज में जिन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, उसे विवि प्रशासन ने वापस ले लिया है। दरअसल, इस मामले को लेकर टीएमबीयू के अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने विवि प्रशासन से आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि अतिथि शिक्षकों की कक्षा नए कॉलेजों में पूरी नहीं होगी, इस कारण उनके मानदेय का संकट हो जाएगा। साथ लोकभवन ने भी इस मामले में विवि को गाइडलाइन दिया था। इसी कारण सेवा विस्तार के साथ अतिथि शिक्षकों को मूल संस्थान में योगदान के लिए निर्देशित किया गया है। यह भी पढ़ें- 20 विषयों के 76 अतिथि शिक्षकों को मिला सेवा विस्तार मई के अंतिम हफ्ते में उनकी प्रतिनियुक्ति की गई थी। ग्रीष्मावकाश के कारण उन्हें मानदेय का संकट नहीं हुआ। इसकी अधिसूचना कुलपति प्...