पाकुड़, मई 6 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के जयपुर पंचायत में मंगलवार शाम को पंचायत अध्यक्ष बोकुल शेख की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन पंचायत सचिव मार्जेन शेख ने किया। बूथ समिति गठन को लेकर आयोजित इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद, मो. असद एवं मोताहार शेख उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जयपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम अमृतपुर और जयपुर छींट में कुल तीन बूथों पर बूथ समिति का गठन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने चयनित बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी झामुमो के जुझारू सिपाही हैं और पार्टी ने आप सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर आप सभी को खरा उतरना आवश्यक है। उन्होंने आगामी एसआईआर एवं जनगणना को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ पदाधिकारियों को सत...