आदित्यपुर, दिसम्बर 16 -- ग़म्हरिया। प्रखंड के यशपुर, बड़ा कांकड़ा, बांधडीह और नारायणपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। नारायणपुर लैंप्स में डीएसओ पुष्कर सिंह मुंडा ने केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र किसानों के लिए वरदान साबित होगा। बिचौलियों से राहत मिलेगी। उन्हें धान विक्रय का उचित मूल्य मिलेगा। किसान अपनी धान की फसल 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिप्राप्ति केंद्र में बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के बाद किसानों के खाते में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में केंद्र का लाभ उठाने की अपील की। प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि धान विक्रय के लिए किसानों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.