पाकुड़, मई 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जन भागीदारी अभियान के तहत सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम के चौथे दिन प्रखंड के कई गांवों तथा सेवा केंद्र पर जनसुनवाई एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। एलिजेबल केसेस का फास्ट-ट्रैक अप्रूवल, बेनिफिश्यरी केसेस का ऑन-द-स्पॉट वेरिफिकेशन सहित अन्य प्रकरणों का त्वरित निवारण किया गया। शिविर में उपस्थित कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में कर्मियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ...