प्रखंड के अभुवा व मुर्गाडांगा गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित
पाकुड़, मई 18 -- क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के अथक प्रयास से रविवार शाम को महेशपुर प्रखंड के अभुवा पंचायत स्थित अभुवा गांव के पहाड़िया टोला तथा खांपुर पंचायत के मुर्गाडांगा गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने से अब नियमित और सुचारु विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उन्हें लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिससे उनका दैनिक जीवन काफी प्रभावित होता था। अब इस समस्या के समाधान से लोगों में खुशी और संतोष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम करें, तो क्षेत्र का विकास निश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.