प्रखंड की सभी पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर
गोपालगंज, मई 3 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार 19 मई को मांझा प्रखंड के सभी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बीडीओ विनित कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान आम नागरिक अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे व उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। बीडीओ ने सभी पंचायत वासियों से अपील की है कि वे शिविर से पूर्व अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन 16 मई तक प्रखंड कार्यालय में पहुंच कर जमा करें। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर के आयोजन के लिए अफसर तैनात यह भी पढ़ें- किशनगंज: जिले में "सहयोग शिविर" के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक तैयारी पूर्ण यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.