जहानाबाद, मार्च 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा परंपरागत होली गीत प्रस्तुत किया गया। होली गीतों के साथ जमकर गुलाल उड़ाए गए। समारोह मे बीडीओ मृत्युंजय कुमार,सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय, बीपीआरओ रविरंजन, बीईओ नरेंद्र शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि सुबोध कुमार, पंचायत समिति सदस्य नवलेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा, समाजसेवी मुन्ना शर्मा समेत प्रखंड के सभी अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। फोटो- 02 मार्च जेहाना- 15 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल अधिकारी व कर्मी। फोटो- 02 मार्च जेहाना- 16 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड स्थित परिसर में सोमवा...