कटिहार, दिसम्बर 7 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय परिसर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सभी पंचायत सचिव सभी तकनीकी सहायक सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ समीक्षात्मक बैठक बीडीओ सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में सभी बाडों से कचरा उउठाव,सेवा शुल्क संग्रहण, स्वच्छता मित्र एप पर अपडेट ,पी रिक्शा एवं ई-रिक्शा का अधिकतम स्थिति ,कार्यरत सभी मानव बल का डेटाबेस उपलब्ध कराना तथा नवनिर्मित व्यक्तिगत शौचालय का आवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया ।मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद हाशिम, बीसी संतोष कुमार गुप्ता,पंचायत सचिव धर्मेन्द्र पासवान समेत सभी पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...