चतरा, मई 1 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के निर्देशानुसार सिमरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल एवं ओआरएस की व्यवस्था की गई है। इसका विधिवत शुभारंभ बीडीओ चंद्र देव प्रसाद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में अपने कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों और आम लोगों को अब पानी के लिए तपती धूप में बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कार्यालय परिसर में ही ठंडे व शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि लोग गर्मी से राहत पा सकें। इसके साथ ही लू की स्थिति से निपटने के लिए जरूरतमंदों को ओआरएस के पैकेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीडीओ ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.