हजारीबाग, अप्रैल 30 -- पदमा प्रतिनिधि पदमा प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की एक समीक्षतात्मक बैठक प्रमुख वीणा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यहां उपप्रमुख सतेंद्र राणा, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, सांसद प्रतिनिधि अजय मेहता, पदमा बीडीओ निधि रजवार सहित प्रखण्ड के कई पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव ने कहा कि पदमा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने पदमा बीडीओ निधि रजवार की उपस्थिति में कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर अति शीघ्र लगाम नहीं लगाया गया तो फिर हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञात हो कि पदमा प्रखंड कार्यालय में कई कर्मी भ्रष्टाचार को हवा दे रहे हैं। यहां कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होता। एक मामले में निधि रजवार को भी अभियुक्त बनाया गया है। वहीं बैठक में पंच...