बांका, मार्च 11 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में मंगलवार को बीडीओ अजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पंचायतवार लाभुकों की सूची, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के भुगतान, निर्माण की प्रगति तथा अपूर्ण पड़े आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन लाभुकों को आव...