चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर। संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग पलाश के तहत दीदी कैफे का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद मीना जोंकों,बीपीएम निर्मल लकड़ा द्वारा इसका शुभारम्भ फीता काट कर किया गया। उन्होंने बताया कि जरूरतममंद,दिव्यांग एवं अति गरीब लोगों को दो वक्त के खाने की दिक्कत ना हो, इसको सुनिश्चत करने हेतु सरकार द्वारा पलाश के तहत दीदी कैफे का उद्घाटन किया गया। जहां प्रखंड कार्यालय में भी प्रत्येक दिन आने जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिल सके जिसके तहत इसका शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर एंथोनी पूर्ती, सुनंदा पांडा सहित शांती देहरी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...