मधुबनी, अप्रैल 8 -- हरलाखी। बेनीपट्टी एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने प्रखंड कार्यालय परिसर उमगांव में बुधवार को निर्माणाधीन मॉडल भवन का मुआयना किया और जल्द काम पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान स्थानीय बीडीओ रविशंकर पटेल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम ने सबसे पहले निर्माण में उपयोग किए जाने वाली सामग्रियों की जांच की। तदुपरांत संवेदक को कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह जी 2 भवन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में बनाया जा रहा है। जिसकी लंबाई चौड़ाई 60७42 मीटर है। यह तीन मंजिल का भवन है। जिसमे मीटिंग हॉल सहित सभी विभाग के अलग अलग कार्यालय होंगे। इस भवन के निर्माण से स्थानीय अधिकारियों को जनसरोकार से जुड़ी योजनाओं को संचालित करने में सहूलियत होगी। भवन का निर्माण पटना के कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.