प्रखंड कार्यालय में जागरूकता सह बैंक खाता खोलने का शिविर आयोजित
पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में राज्य सरकार एवं बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत संचालित स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) योजना को लेकर जागरूकता सह खाता खोलने का शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया की सोनारपाड़ा (महेशपुर) शाखा से पहुंचे शाखा प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक ने उपस्थित कर्मियों को एसजीएसपी योजना के तहत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सरकारी एवं संविदा कर्मियों को विशेष बैंकिंग सुविधाओं के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एयर दुर्घटना बीमा, दिव्यांगता कवर, ऋण सुविधा समेत कई लाभ प्रदान किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- आरसेटी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.