सहरसा, मार्च 3 -- सहरसा, संवाद सूत्र । कहरा प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में सोमवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कर्मियों के साथ होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। प्रमुख रचना प्रकाश की अध्यक्षता तथा स्वच्छता कोऑर्डिनेटर दिवाकर सचिन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ अभिलाषा पाठक, सीओ सौरभ कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी लाल मोहन राय, राजस्व अधिकारी समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व अंचल-प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख रचना प्रकाश ने कहा कि होली हम घर में मनाते ही हैं, लेकिन कार्यालय परिवार का भी हिस्सा है, इसलिए कर्मियों संग उत्सव मनाना आवश्यक है। उन्होंने समाज और अभिभावकों को गर्व महसूस कराने वाले कार्य करने तथा आत्मसुधार को सबसे बड़ी खुशी बताया। बीडीओ अभिलाषा पाठक ने कहा कि सभी पर्व ब...