घाटशिला, मई 15 -- मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीडीओ सह सीओ पवन कुमार के नेतृत्व में सुबह से ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई शुरू की गई। मौके पर बीडीओ हाथों में झाड़ू लेकर खुद सफाई अभियान में जुट गए। जिसके बाद प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारी, सुपरवाइजर, सहायक और अन्य कर्मी भी अभियान में शामिल हो गए। करीब दो घंटे तक चले सफाई अभियान में कार्यालय परिसर में उगी जंगली घास और झाड़ियों को हटाया गया। पूरे परिसर को साफ-सुथरा बनाया गया। कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की। बीडीओ कुमार ने कर्मियों को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्वच्छता अभियान के तहत की साफ-सफाई उन्होंने बताया कि परिसर में लगे सभी गमला पौधों का रखरखाव नियमित रूप...