प्रखंड कार्यालय में गूंजी नशा मुक्ति की गूंज
घाटशिला, जून 20 -- बहरागोड़ा। नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती और अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रखंड व अंचल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ केशव भारती ने उपस्थित सभी कर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने खुद को हर प्रकार के नशे से दूर रखने और समाज को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति सप्ताह में अधिकारियों व कर्मियों ने ली शपथ अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज की शुरुआत सरकारी कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.