गढ़वा, अप्रैल 11 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड में पदस्थापित पदाधिकारियों को प्रखंड कार्यालय में स्थाई जगह नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन उन्हें मीटिंग हॉल में टेबल व अलमीरा लगाकर अपने-अपने कार्यों को निष्पादित करना पड़ रहा है। बीएसओ सतीश कुमार, बीडब्ल्यूओ सनी कुमार और आवास कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार को प्रखंड में पोस्टिंग हुए तीन माह से भी अधिक हो गए। उसके बाद भी उन्हें स्थायी जगह नहीं मिला। उसी तरह प्रखंड में पिछले दो ढाई वर्षो से सेवा दे रहे एई राहुल कुमार और प्रधान लिपिक दिलीप कुमार को भी अभी तक प्रखंड कार्यालय में स्थाई जगह नसीब नहीं हो पाया है। उक्त कारण उन्हें भी अन्य कर्मियों और पदाधिकारीयो की तरह मीटिंग हॉल में टेबल और अलमीरा लगाकर कार्यों को निष्पादित करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि गांव की सरकार में जनप्रतिनिधि बने कई लोगों के अलावा अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.