पूर्णिया, फरवरी 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।प्रखंड कार्यालय जलालगढ़ में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में कुल चार मामलों की सुनवाई की गई। इनमें तीन मामले राशन कार्ड से संबंधित थे, जिन्हें समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बीडीओ ने संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आपूर्ति पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। वहीं अंचल कार्यालय से संबंधित एक मामला जमीन नापी को लेकर आया। अहिलगांव निवासी आवेदक ढक्कन ऋषि ने शिकायत की कि वह कई महीनों से जमीन नापी के लिए परेशान हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर अंचलाधिकारी सबीहुल हसन ने आवेदक को जमीन नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.