रांची, जनवरी 7 -- बुढ़मू प्रतिनिधि। बढ़ते शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए बुधवार को प्रखंड सह अंचल परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल वितरण बीडीओ धीरज कुमार व पंचायती राज पदाधिकारी नील कुमार के द्वारा किया गया। राज्य सरकार की योजना के तहत गरीब परिवार के लिए कंबल की व्यवस्था की गई है। प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया और वार्ड सदस्य के सहयोग से कंबल का वितरण किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.