प्रखंड कार्यालय परिसर में सहयोग व जनकल्याण शिविर
छपरा, जून 17 -- दिघवारा निसं । प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर एवं जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर व्यापक पहल की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों की भीड़ देखी गई, जहां अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने आवेदन सौंपे। शिविर में मौजूद सभी विभागों के कर्मियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरनाथ स्वयं शिविर का निरीक्षण करते नजर आए। दूसरे दिन लगभग 18 आवेदन प्राप्त हुए।इन आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- भोरे में 198 आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.