किशनगंज, मार्च 9 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड कार्यालय ठाकुरगंज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 ठाकुरगंज मंगलेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने महिला कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.